Top News

राजकीय डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर, 182 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग


राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा में मंगलवार को मासिक विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विषयों के कुल 182 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थियों ने कॉलेज की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। इस दौरान किसी भी छात्र-छात्रा की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

वहीं, महाविद्यालय में सीआईए (सतत आंतरिक मूल्यांकन) की परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। परीक्षा में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर शामिल हो रहे हैं।

शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.के. मिश्रा, नोडल पदाधिकारी तीक्ष्णा सिंह, स्वाती सिंह, सुजाता सुधा, राशि झा, राजप्रिया गुप्ता, गुलअफशा परवीन, सत्यम संदीप एवं प्रीतम कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक और कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post