Top News

15 मवेशियों के साथ दो पिकअप जब्त, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो पिकअप वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर 6 अक्टूबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं बायसी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान दो पिकअप वाहन संख्या BR38GB0830 और BR24GB7861 को पकड़ा गया। दोनों वाहनों से कुल 15 मवेशी बरामद किए गए। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

मामले में बायसी थाना कांड संख्या 380/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा नूर (24), खैरागढ़िया वार्ड संख्या 08, थाना नरपतगंज, अररिया और सुरज कुमार (24), बेलागंज, थाना भीमपुर, सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, पु0अ0नि0 परमानंद पासवान, बीओएचजी शास्त्री पासवान और गृह रक्षक सुबोध शर्मा शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था तथा तस्करी में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post