Top News

कुवैत से लौटे युवक की हत्या, सिर कुचलकर बदमाश हुए फरार



जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर गांव में शनिवार अहले सुबह एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर युवक का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बहादुरगंज थाना क्षेत्र के टंगटगी गांव का निवासी था, लेकिन पिछले करीब दस वर्षों से बिशनपुर हाईस्कूल चौक के समीप अपना घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों के अनुसार रिजवान करीब दो महीने पहले ही कुवैत से अपने घर लौटा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह अज्ञात बदमाश घर में घुसे और सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post