Top News

सरिया लदे ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल


सोमवार शाम बहादुरगंज-दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर साहब टोला हनुमान मंदिर के समीप एक सरिया लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों में से एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद भाजपा नेता किशलय सिन्हा ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को तत्काल इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

घायलों की पहचान नाहिद आलम (पिता अय्यूब आलम) एवं नाकिद आलम (पिता मो. आलम), दोनों निवासी दहीभात, दिघलबैंक प्रखंड के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर समेत तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post