हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार राय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात किए। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित एवं विकास योजनाओं के संबंध में एक मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मांगपत्र में प्रमुख रूप से बिथान बाजार से जगमोहरा तक सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने, करेह नदी के दोनों तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं कालिकरण कराने तथा बिथान प्रखंड के बिथान मौजा स्थित शिक्षा विभाग की भूमि पर प्रस्तावित डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने की मांग की गई।विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि करेह नदी के पूर्वी तटबंध पर फुहिया से लरझा घाट, राजघाट होते हुए कोल्हुआघाट तक तथा पश्चिमी तटबंध पर फूलतोड़ा पुल से जगमोहरा, सोहमा, कराँची, सखवा, राजघाट होते हुए कोल्हुआघाट तक सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की अन्य विकासात्मक एवं जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों और जनहित से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक राज कुमार राय ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।
बिहार के मुख्यमंत्री से मिले विधायक, विकास कार्यों को लेकर सौंपा मांगपत्र
Cityhalchal News
0
Post a Comment