कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के शेख टोला वार्ड संख्या-8 में एक युवक द्वारा गले में फंदे लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो० ताहीर (31 वर्ष), पिता अमीरुद्दीन, निवासी रौतारा शेख टोला के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के भाई मो० समराज ने रौतारा थाना में आवेदन देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वे अपने भाई के घर पहुंचे, जहां मो० ताहीर को घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रौतारा थाना पुलिस को दी गई।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मो० ताहीर गुजरात की एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी पत्नी जूही खातून को गांव के ही मो० महताब उर्फ पिंटू ने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए। मृतक इस संबंध का विरोध करता था। आरोप है कि 27 मार्च 2026 को मो० महताब जूही खातून को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां दोनों साथ रहने लगे। विरोध करने पर मृतक के साथ मारपीट भी की गई।परिजनों के अनुसार, मृतक गांव लौटकर पूरी घटना अपने परिवार एवं ग्रामीणों को बताया था। इसके बाद लगभग डेढ़ माह पूर्व मो० महताब के परिजनों शेख जमीर और मो० नेताज से शिकायत की गई, लेकिन उल्टा मृतक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही यह धमकी भी दी गई कि जूही खातून वापस नहीं आएगी।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की पत्नी के बैंक खाते में करीब तीन से चार लाख रुपये एवं जेवरात थे, जिसे हड़पने की नीयत से प्रेम जाल रचा गया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और पत्नी के साथ हुए विवाद से परेशान होकर मो० ताहीर ने आत्महत्या कर ली।पीड़ित परिवार ने रौतारा थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं रौतारा पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने दी जान, चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
Cityhalchal News
0
Post a Comment