युवा जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेता स्वर्गीय राजू कुमार मंडल के आकस्मिक निधन के बाद उनका पहला जन्मदिन पूर्णियाँ विश्वविद्यालय गेट पर युवा साथियों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजू कुमार मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवा साथियों ने कहा कि राजू कुमार मंडल एक जुझारू, मिलनसार एवं संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का कार्य किया।
साथियों ने कहा कि उनका अचानक निधन समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। राजू कुमार मंडल अपने व्यवहार, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके विचार और संघर्ष युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने एवं समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया इस मौके पर आशीष आनंद, निर्मल विश्वास,आशुतोष कुमार, मुकेश यादव ,सोनू कुमार, अंजन मंडल , सौरव कुमार,संतोष सोनी, मनपवित्र कुमार,सुभाष कुमार,आलोक कुमार,छोटू सिंह ,राजू टुडू, गौरव सिंह, श्रविन सूर्यदर्शी आदि ने श्रद्धांजलि दिया।।
Post a Comment