समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरा गांव स्थित रामचन्द्र यादव के आवास पर पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 21 मई 2026 से 29 मई 2026 तक शाम 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। कथा व्यास परम पूज्य श्री श्री 108 घनश्याम जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंच रहे है। तथा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे प्रतिदिन सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर पुण्य के भागी बनें तथा धर्म लाभ प्राप्त करें।
डुमरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन
Cityhalchal News
0
Post a Comment