पूर्णिया- गुरुवार को कोशी स्नातक विधान परिषद् निर्वाचन क्षेत्र के आगामी होने वाले चुनाव को लेकर पूर्णिया में बुद्धि जीवियों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्नातक धारी प्रतिनिधियों की बैठक पूर्णिया विश्वविद्यालय के वित्त रहित कॉलेजों के शिक्षक नेता प्रो आलोक कुमार के आवास पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोशी सीमांचल क्षेत्र के समाजवादी नेता पूर्व प्राचार्य प्रो आलोक कुमार को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस महत्वपूर्ण चुनाव में पूर्व के चुने गये प्रतिनिधि द्वारा स्नातकों, विधि स्नातकों, विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी के लिए ज्वलंत समस्याओं की हमेशा उपेक्षा पर लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। पिछले दो कार्यकाल में कोशी सीमांचल एवं अन्य क्षेत्र के स्नातकोंं की लगातार हो रही उपेक्षा पर सवाल उठाया गया। लगातार दो कार्यकाल के लिए आवंटित विकास योजना की राशि को किस मद में कहां-कहां खर्च किए गए इसका भी कोई लेखा-जोखा नहीं है। बेरोजगारी, शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष रखकर उसके निदान के लिए भी कभी बिहार के उच्च सदन में आवाज नहीं उठाया गया। वितरहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लंबे समय से प्रबंधन एवं सरकार के अधिकारियों के द्वारा वेतनमान , पेंशन आदि विषयों हमेशा उपेक्षा की गई है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्णिया विश्वविद्यालय के शिक्षक नेता प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता डॉ अजय कुमार राम, एडवोकेट नारायण शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बमभोला सहनी, संजीव कुमार शुभम, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश यादव शिक्षक नेता मुरली मनोहर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु कुमार मन्नू, आम आदमी पार्टी के नेता इरशाद पूर्णवी, विनय सहनी, भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता, जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष दीप नारायण यादव आदि उपस्थित थे।
कोशी स्नातक चुनाव को लेकर पूर्णिया में बुद्धिजीवियों की बैठक, प्रो आलोक कुमार को समर्थन
Cityhalchal News
0
Post a Comment