Top News

पत्तीमिल चौक में लगी आग: तीन दुकानें जलकर राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड संख्या 5 स्थित पत्तीमिल चौक पर शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। जहां इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। जिससे तीनों दुकान मे रखें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।
वहीँ आग की चपेट में अफाक आलम उर्फ चौधरी की चाय की दुकान, सद्दाम भारती की पान की दुकान और शादाब आलम का जनरल स्टोर आ गए। जहां आग की भीषण तेज लपटों मे तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। वहीँ आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीँ पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
जहां समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की अन्य दुकानों को जलने से बचाया जा सका।वहीँ आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीड़ित तीनों परिवारों व दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वही मामले की जानकारी अंचल विभाग को भी दे दि गई है, साथ ही बहादुरगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post