Top News

7.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेराबाड़ी चौक से एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता– बल्ला यादव, निवासी जुराबगंज वार्ड संख्या 01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से कुल 7.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया की इस संबंध में कोढ़ा थाना कांड संख्या 130/26, दिनांक 03/05/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। साथ ही बताया की बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत शराब तस्कर को चेतावनी दी जिसमें कहा की कोढा थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के अलावा अन्य तस्करों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे तस्करों पर जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post