पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सरगर्मियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन की खबर से कोढ़ा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। परिणामों के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्य बजार चौक गेराबारी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
कोढ़ा भाजपा कार्यालय और विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा, जहां जय श्रीराम और पार्टी के समर्थन में नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।
स्थानीय भाजपा विधायक कविता पासवान, जिला युवा भाजपा नेता गौरव पासवान, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया फुलवरिया राजकुमार राय ,विधायक प्रतिनिधि रमण झा, पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू, युवा भाजपा नेता कोढ़ा रवि चौधरी,पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, भोला झा, मनोज ठाकुर,व अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी का उभार आने वाले समय में पूरे देश की राजनीति पर असर डालेगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। कुल मिलाकर, बंगाल से आई इस राजनीतिक खबर ने कोढ़ा भाजपा में नया उत्साह भर दिया है।
Post a Comment