Top News

प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन

जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्रखण्ड के कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविका द्वारा पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मालूम हो कि जिला पदाधिकारी पूर्णियां और विभागीय आदेश के आलोक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी -  श्रीमति सिमा कुमारी के मार्गदर्शन में बैसा प्रखण्ड अंतर्गत पोषण पखवाड़ा 2026 का आयोजन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 अप्रैल तक किया जाना है। वहीं सीडीपीओ श्रीमति सिमा कुमारी ने बताई कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की गर्भवती महिलओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं 0-6 वर्ष के बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण को दूर करना है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां के तहत पोषण संबंधी जागरूकता रैली, स्वस्थ आहार प्रर्दशनी, वनज एवं उंचाई मापन शिविर, एनीमिया एवं कुपोषण की पहचान, स्तनपान एवं पूरक पोषाहार पर परामर्श एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आगे प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस पखवाड़ा के दौरान सही पोषण देश रोशन के संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं आशा कार्यकर्ताओं एवं जीविका समुहों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। साथ ही पोषण पखवाड़ा क्षेत्र के सभी लाभार्थीयों के प्रमुख चरणों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पोषण पखवाड़ा में किये गए गतिवियों को जन आनदोलन डैशर्बोड पर ईद्री भी किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post