कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधेली बांध के समीप अवैध मिट्टी कटाई कर ट्रैक्टर में लोड कर परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर मौके पर पहुंची कुरसेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। मामले में अवैध मिट्टी लोडिंग को लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment