बैसा प्रखंड क्षेत्र के गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 03 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है। तथा सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। प्रखंड क्षेत्र के घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। इसके मद्देनजर केन्द्र सरकार के अलावे भी राज्य स्तर से लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरों पर एलपीजी गैस आपूर्ति व वितरण की गहन निगरानी की जा रही है। ताकि गैसों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री न हो सके। उन्होंने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है।
बैसा प्रखंड में गैस सिलेंडर की नहीं है कमी - बीडीओ
Cityhalchal News
0
Post a Comment