पूर्णिया व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्तरखाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला अधिवक्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गौतम वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पांच महिला अधिवक्ता जिसमें रीना कुमारी छाया झा आस्था सरस्वती संगीता ठाकुर को प्लांट देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक अधिवक्ता बबीता चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष पर जा रही है और देश के विकास में कंधा से कंधा मिलाकर बढ़ रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम भी सरकार की ओर से चलाई जाती है और आज महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। इस मौके पर सम्मानित होने वाली सभी महिला अधिवक्ता ने इस कार्यक्रम के लिए मुख्तार खाना के अधिवक्ताओं को बधाई दी है और कहा कि आज हम सभी सम्मानित होकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और अधिवक्ता परिसर हम लोगों के लिए एक परिवार के जैसा है जो लग रहा है। ऐसे सम्मान पाकर एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है। इस मौके पर अधिवक्ता सुशील चंद्र झा केके वर्मा आशुतोष झा रजनी शाह ने संयुक्त रूप से कहा की महिलाओं की जिम्मेवारी उनकी सुरक्षा और समाज में समान स्थान अत्यंत जरूरी है ताकि महिलाएं स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी सके। महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते जा रही है। आज महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर करना एक सुखद एहसास जैसा महसूस हो रहा है। अधिवक्ता अनिकेश आनंद ने कार्यक्रम के सफलता और सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। और कहा की यह पिछले 4 वर्षों से लगातार मुख्तरखाना में कार्यक्रम होता रहा है यह गर्व की बात है और आने वाले दिनों में इसका विस्तार भी होगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्तारखाना में महिला अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
Cityhalchal News
0
Post a Comment