Top News

कोयला लदी ट्रक पलटी, तीन दुकानों को भारी नुकसान, बाल-बाल बचे लोग


शनिवार की अहले सुबह समय लगभग 6 बजे के आसपास को उस समय फुलवरिया चौक पर अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पास की तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि घटना के समय दुकानों में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सीधा दुकानों से जा टकराई।वहीं पुर्व से दुकान के पास बाइक लगाकर  एक व्यक्ति जो की इंटर की परीक्षा दिलाने कटिहार देने जा रहे थे उसकी भी बाइक हादसे की वजह से कोयले में दब गयी। हादसे के बाद सड़क पर कोयला बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानवीन में जुट गई है ।हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक के पलटने से पप्पू साह ,की किराने की दुकान, बंबबंम कुमार का इलेक्ट्रॉनिक की दुकान समेत नाई की दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post