Top News

बाइक सवार को टक्कर मार भाग रहे ट्रक से लाखों का शराब बरामद


बिहार - बंगाल राज्य के सीमा क्षेत्र अवस्थित लाभा पुल के समीप विदेशी शराब से लदी ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार टूनी देवी उम्र 37 वर्ष पिता अशोक यादव ,पंचमनी देवी पति गयाधर यादव उम्र 40,प्रियम यादव पिता अशोक यादव तीनो साकिन इंग्लिश टोला गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटन की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।उक्त घटन में तीनो घायलों को ग्रामीणों ने इलाज इलाज हेतु कटिहार के ममता नर्सिंग होम सेंटर भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उक्त ट्रक को खदेड़ना शुरू किया तो ट्रक चालक ने ट्रक को बंगाल बॉर्डर पर खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने जब ट्रक को देखा तो अंदर शराब भरी हुई थी।
 जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बिहार व बंगाल पुलिस को दिया गया। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक से कुछ लोगो द्वरा शराब की लूटमार शुरू कर दिया।इस दौरान लोगो ने कुछ शराब की बोतल लेकर फरार भी हो गया। वही रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी,पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि राज व बंगाल के कुमेदपुर ओपी के एसआई सुजीत कुमार सिंह और एसआई घनश्याम मंडल के सहयोग से ट्रक को रोशना थाना लाया गया।वही ग्रामीणों का कहना था कि घटना बिहार में हुई है।और हम लोग बिहार पुलिस को उक्त ट्रक को सुपुर्द करेंगे।तभी रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने ट्रक और चालक को अपने गिरफ्त में लेते हुए रोशना थाना ले लाया। उक्त ट्रक में शराब होने की पुष्टि करते हुए हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 43,0411 में कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। ट्रक के चालक से पूछताछ करने पर उंन्होने अपना नाम प्रवीण दास उम्र 30 वर्ष पिता श्रीपति दास साकिन  मंगली बाड़ी वार्ड संख्या नौ थाना ओल्ड मालदा जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया है। चालक ने बताता की हम लोग शराब लेकर बंगाल से बेगूसराय जाने वाले थे कि इसी बीच दुर्घटना हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post