Top News

मुरलीगंज में मादक पदार्थों के खिलाफ प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का जनसंवाद

मुरलीगंज नगर क्षेत्र के कृष्णापुरी वार्ड संख्या 01 में मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन के खिलाफ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना तथा आम नागरिकों को इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूक करना रहा।
जनसंवाद को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सर्जणा सिद्धि ने कहा कि मादक पदार्थों का कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को गोपनीय रूप से दें।
इस अवसर पर पु.नि. सह थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन मादक पदार्थ विक्रेताओं और उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर हुस्न आरा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी।
जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी वर्ग के लोग, युवा एवं युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मुरलीगंज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ जनसंवाद को सफल बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post