Top News

मंत्री लेशी सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक

शनिवार को नगर पंचायत मीरगंज में सामान्य बोर्ड की बैठक माननीय मंत्री लेशी सिंह एवं मुख्य पार्षद  मिकुल देवी  की अध्यक्षता में आहूत की गई ।  बैठक में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद एवं अधिकारी मौजूद थे । इस दरम्यान विगत बैठक की सम्पुष्टि , विभागीय MRF मॉडल पर आधारित सफाई एजेंसी के टेंडर पर विचार- विमर्श, कचरा निस्तारण हेतु MRF एवं Compost Pit के निर्माण पर विचार विमर्श,  नगर के विभिन्न चौक -चौराहा के विकास पर विचार- विमर्श , योजना के चयन पर विचार -विमर्श , होल्डिंग टैक्स एवं पार्किंग शुल्क वसूली पर विचार -विमर्श , बैरियर शुल्क वसूली पर विचार- विमर्श, स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों पर विचार -विमर्श  के अलावा विकास से जुड़ी मुद्दे पर घंटों विचार - विमर्श हुआ ।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी  दीपा कुमारी माननीय उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान एवं सभी वार्ड पार्षदगण मौजूद रहें । मंत्री जी के नगर पंचायत के प्रति उदार भाव एवं उनके मिलनसार होने की बात कार्यालय में मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षदों ने खूब चर्चा किया । मुख्य पार्षद मिकुल देवी एवं उपमुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान, कार्यपालक दीपा कुमारी ने संयुक्त रूप से मंत्री जी को प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया । वहीं वार्ड पार्षदों ने मंत्री लेशी सिंह को बारी बारी से बुके देकर सम्मानित किया ।  
सामान्य बोर्ड बैठक के दरम्यान  पार्षद मोहम्मद अलीम, नीरज कुमार पासवान, पुलकित ऋषि, सदी खातून, प्रियंका कुमारी, जुली कुमारी, अनिल कुमार चौधरी, मंजू देवी, शिवली देवी, प्रेमलाल टूड्डू, सत्यनारायण महतो, अनंत कुमार, अजमुदा खातून, मोहम्मद जाविर, हीना प्रवीण, सोहफ़िल मंसूरी, कर्मी सफाई निरीक्षक राहुल आलम, प्रधान सहायक विशाल विवेक, रंजन सिंह आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post