कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत बावनगंज पंचायत में श्री श्री 108 सार्वजनिक सरस्वती मंदिर बावनगंज के प्रांगण में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर सिंह के नेतृत्व किया किया जा रहा है । इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर होकर हरिनाम का श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर सिंह ने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं बावनगंज मंडली के सदस्यों को अंग वस्त्र (गमछा) देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
हरिनाम संकीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
Post a Comment