Top News

पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती पर याद किया :- राजद

पूर्णियां। भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के राजद कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न समाजवाद के जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 102वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन की। वही सभा को संबोधित करते हुए भवानीपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख दीपक कुमार सुमन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक और राजनीतिक थे उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के पितौझिया गांव में हुआ था जिसे अब कर्पूरी ग्राम कहा जाता है वही सभा को संबोधित करते हुए भवानीपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 26 महीने तक जेल में रहे उन्होंने 1952 में पहले विधानसभा चुनाव जीते और 1970-71 और 1977-79 में दो बार बिहार के 11वीं मुख्यमंत्री बने। 
वही राजद जिला महासचिव फैज अहमद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक कुशल प्रसाशन और गरीबों , पिछड़ों दलितों तथा वंचितों वर्गों का सच्चा मसीहा बताया। वहीं राजद प्रखंड प्रधान महासचिव संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके विचार और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में समरसता भाईचारा और समानता स्थापित करनी चाहिए । इस अवसर पर राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष अरविंद यादव इसके अलावा राजद के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post