Top News

पटना मीठापुर में अचानक सड़क धंस जाने से कई गाड़िया गिरी

पटना/भास्कर नाथ मिश्र 

पटना के व्यस्तम इलाके में सुमार मीठापुर शब्जीमण्डी में अचानक सड़क धंस गई। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह में सड़क धंस गई। जिससे पानी निकासी की समस्या भी पैदा हो गई।इस घटना से सड़क निर्माण के गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं।घटना के बाद भाड़ी जाम लग गया। लोगों को आने जाने में बेहद समस्या हो रही है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले बनी सड़क का ऐसे धंस जाना समझ से बाहर की बात है


नगर निगम और बुडको के कर्मचारी जल निकासी के व्यवस्था में लगे हुए हैं।इस तरह से सड़क धंस जाना जल निकासी प्रबंधन के दावों को खोखला साबित करती है। नगर निगम और प्रशासन को जल निकासी की मूल समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे दयानंद स्कूल के पास हुई है

जहां सड़क अचानक धंस गया और उसमें एक पिकअप गाड़ी उलट गई। पीछे से आ रही दो पहिया और तिपहिया वाहन भी गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल छोटे वाहनों को बाहर निकालने में मदद किया। तब तक पुलिस और नगर निगम को सूचित किया जा चुका था।

Post a Comment

Previous Post Next Post