Top News

रौटा में जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

बैसा/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : बैसा प्रखंड के रौटा  में जनसुराज पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन से संबंधित सुझाव प्राप्त करना था। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक सदस्यों, जिला स्तर के पदाधिकारियों, प्रखंड व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर से दो केंद्रीय पर्यवेक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन का संचालन किया। इस दौरान उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया


पार्टी नेताओं ने कहा कि जनसुराज का लक्ष्य जनता की भागीदारी से राजनीति को नई दिशा देना है, और इसी कड़ी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है।सम्मेलन में अमौर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र से चार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है -अफरोज आलम, इंजीनियर महफूज आलम, मो. शहबुज्जमा भारतीय और लक्ष्मी कुमारी। चारों उम्मीदवारों की सामाजिक पहचान, संगठन में योगदान, जनता से जुड़ाव और क्षेत्रीय स्थिति का मूल्यांकन पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बूथ, पंचायत, प्रखंड और विधानसभा स्तर की राजनीतिक स्थिति की भी जानकारी साझा की

कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और जनता विकल्प के रूप में जनसुराज को देख रही है।सम्मेलन के अंत में पर्यवेक्षकों ने सभी प्रतिभागियों से प्राप्त सुझावों को संकलित किया और कहा कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेगी। इसके आधार पर अंतिम उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय संयोजक, पंचायत प्रमुखों, युवा कार्यकर्ताओं और महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post