Top News

जन सुराज पार्टी ने रुपौली विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक

 

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

 जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को पूर्णिया के रूपौली  विधानसभा  के भवानीपुर ब्लॉक स्थित भवानीपुर धर्मशाला में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ‘बंटी’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वहीं, पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमन ‘शंभु’ और राजेश ठाकुर की निगरानी में बैठक संपन्न हुआ।आज की बैठक को विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया


जिसमें अमोद मण्डल, कुमार नरेंद्र और नैयर आलम शामिल रहें। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला महिला अध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी। राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 3 से 8 अक्टूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है

कार्यक्रम में मौजूद रहें जन सुराज के नेता

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ‘बंटी, पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमन ‘शंभु और राजेश ठाकुर, महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, कार्यालय प्रभारी अमरनाथ सिंह, विधानसभा के संभावित प्रत्याशी अमोद मण्डल, कुमार नरेंद्र और नैयर आलम समेत सैकड़ों संस्थापक सदस्य शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post