जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज
अररिया : दुर्गापूजा के मौके पर तलवार से हुय हमले मे घायल धीरज कुमार झा को न्याय दिलाने के मकसद से ब्राह्मण की एक टीम उनके आवास पहुंच कर प्रसाशन से न्याय की मांग की हैं।
मिली जानकारी अनुसार
माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व से घात लगाए सहवाजपुर पंचायत अंतर्गत वराटपुर निवासी टुनटुन मंडल ने धीरज कुमार झा पर तलवार से जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था
इसको लेकर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की टीम को जानकारी मिलते ही उनके आवास पर पहुंचकर परिजन से सारी जानकारी ली एवं परिवार को कानून से इंसाफ दिलाने की भरोसा दिलाते हुय गिरफ्तार टुनटुन मंडल को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा हो इसके लिए प्रशासन पर दबाव बनाने का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो की दुर्गापूजा के दरम्यान धीरज कुमार झां एवं टुनटुन मंडल के बिच कुछ बातो को लेकर कहां सुनी हुई थी। जिस पर विसर्जन के दिन टुनटुन मंडल ने तलवार से धीरज झा पर प्रहार कर घायल कर दिया
जिस से उसकी हालत काफ़ी ख़राब हो गई तथा उसका इलाज चल रहा हैं। धीरज झां की पत्नी रिंकी देवी ने टुनटुन मंडल को नामजद बना कर बथनाहा थाना को एक आवेदन दिया एवं इंसाफ की गुहार लगाई। इस ब्राह्मण फेडरेसन टीम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर, बीरेंद्र आनंद, मानस मिश्रा, अंजनी मिश्रा, जयप्रकाश दूबे, सिद्धार्थ कुमार, शंकर अंशु ठाकुर, रोहण झा, विजय मंडल, दीपक झा, राजकुमार झा, इत्यादि मौजूद रहे।



Post a Comment