हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता 

किशनगंज : रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गाछपाड़ा में जाकर संपन्न हुआ ।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए


कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी ने किया एवं कार्यक्रम प्रभारी रोहित चौधरी, अमानुल्लाह, सह प्रभारी दीपम सरकार, अजय ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन सिंह  और जिला प्रभारी राजकुमार राय थे ।भाजपा नेताओ ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन जिले के सभी नागरिकों  से आग्रह किया गया कि आप अपने घरों पर तिरंगा झंडा जरूर लगाएं और आजादी का दिन एक त्योहार की तरह मनाने का संकल्प लिया गया

इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री मानू साह, महिला जिला अध्यक्ष सोनी दी, खुसो देवी, शकील अख्तर, जिला उपाध्यक्ष,ज्योति कुमार सोनू, जिला शोशल मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी,लखबीर कौर, गगनदीप सिंह, दुर्गा स्वर्णकार, जय किशन कुशवाहा संजय पासवान,शुभम राजा सिंहा,गोरव गुप्ता, नजाकत अली,सहाबुल,शमीम अख्तर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post