बुके देकर सम्मानित करते जदयू नेतागण।
कोढ़ा/शंभु कुमार
हाल ही में, बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार के तहत कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है। जिसमें की कोढ़ा प्रखंड की बासगाढा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सर्वसम्मति से इन्हें जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी की महिला शाखा को सशक्त बनाना और आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है
इन्हीं उपलब्धियों को हासिल करने हेतु जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रीतम देवी कुशवाहा के नेतृत्व में सरिता देवी को समेली प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी है।इन नियुक्तियों के माध्यम से जदयू ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है, जिससे पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका में आने का अवसर मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।वही इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल
ज़िला परिषद् सदस्य सह जदयू महासचिव संतों देवी,गीता देवी,अंजली कुमारी, सुमित्रा देवी,रवीना प्रवीण ने सरिता राय पर पुरी उम्मीद जताई है की इनके नेतृत्व में जदयू महिला संगठन काफी सकारात्मक ऊर्जा के साथ पार्टी हितों के लिए खड़ा उतरेंगी।वही सभी ने बुके देकर सम्मानित कर उनका भव्य स्वागत किया।



Post a Comment