Top News

बाल श्रम उन्मूलन को ले मुखिया भारती ने दिलाई शपथ

  

बाल श्रम जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता - मुखिया।

कटिहार/शंभु कुमार 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर  तटवासी समाज न्यास कटिहार के द्वारा ग्राम पंचायत राज हथवाड़ा के पंचायत सरकार भवन में मुखिया भारती कुमारी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में  मुखिया भारती कुमारी के द्वारा बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल श्रम निषेध अधिनियम के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, वार्ड सदस्य,  पंच सदस्य, चौकीदार एवं ग्रामीणों के द्वारा प्रत्यक्ष अथवा प्रत्यक्ष रूप से बाल विवाह ,बाल मजदूरी, बाल शोषण से संबंधित कोई कार्य भविष्य में नहीं करने एवं इस तरह की कुप्रथा को  समाप्त करने हेतु सजग होकर प्रयास करने संबंधी शपथ दिलाई गई


साथ ही समाज कल्याण विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गठन की गई । उक्त समिति के गठन का उद्देश्य पंचायत मे बाल श्रम,  बाल विवाह ,बाल शोषण के प्रति सभी को जागरुक कर इस तरह की  कुप्रथा को समाप्त करना है। मुखिया  भारती कुमारी के द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविका को बेहतर ढंग से केंद्र चलाने हेतु उचित दिशा निर्देश दी गई एवं अपने पोषक क्षेत्र में परवरिश योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने हेतु अनुरोध किया गया। समिति का उद्देश्य बाल श्रम ,बाल विवाह ,बाल शोषण ,विद्यालय से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं उचित आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत पूरा करना है

ताकि पंचायत को बाल हितेषी पंचायत बनाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित तटवासी समाज न्यास के  प्रदीप कुमार के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी गई एवं  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्त ,तलाकशुदा महिला के लिए  विभाग के द्वारा चलाए जा रहे योजना की जानकारी दी गई ताकि लाभार्थी की पहचान कर उसे योजना से जोड़ा जा सके।  बाल विवाह के दुष्प्रभाव को भी बताया गया एवं उसकी रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर 1098 एवं बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी को सूचित करने की बात कही गई। उपस्थिति कार्यक्रम में  मुनेश्वर चौधरी ,उपसरपंच सिकंदर यादव ,सेविका अर्चना देवी,  सीता देवी ,पिंकी कुमारी, कुंती देवी, वंदना देवी, सुमन देवी, चौकीदार चंदन कुमार के अलावा ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post