मुरलीगंज/ मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : शहर के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला में सोमवार को कांग्रेस कमिटी की एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत स्तर पर जन चौपाल तथा हर घर झण्डा सहित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोशी प्रमंडल समन्यवक संजय महाराज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्य नारायण राम, युवा कांग्रेस के कोशी प्रभारी भरत शंकर जोशी, एन एस यू आई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के डॉ अरुण कुमार, कांग्रेस नेता संदीप यादव, कृष्णदेव यादव, विनोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू सहित अन्य मौजूद थे
संजय महाराज ने संगठन को मजबूत करने के लिए हर घर झण्डा एवं पंचायत स्तर पर जन चौपाल, हर बूथ पर बीएलए बनाने पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष केशर कुमार सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना प्रायोजित घटना है। कभी भारत पाकिस्तान, कभी हिन्दू मुसलमान तो कभी मंदिर मस्जिद की बात कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। मुख्य मुद्दा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं महंगाई से लोगों को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है
बैठक के अंत में पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर अजय कुमार साह, दासों टुड्डू, महेंद्र यादव, विजेंद्र टुड्डू, सत्यनारायण टुड्डू, शंभू राम, विजय यादव, उमेश प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शशि भूषण पासवान, प्रकाश कुमार राम, उमानंद पासवान, श्याम कुमार, अभिनंदन यादव, सुबोध पोद्दार समेत अन्य मौजूद थे।