Top News

दोस्त से मिलने पर मना करने पर दूसरे दिन देशी कट्टा से करने लगा फायरिंग

मीरगंज /रौशन राही 

एक युवक को देशी कट्टा से  ताबड़तोड़ फायरिंग करना पड़ा महंगा ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले  कर दिया ।  मामला मीरगंज थानाक्षेत्र के बरहकोना चौक की बताई जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार एवं वायरल वीडियो के मुताबिक  मीरगंज थाना क्षेत्र के एक मनचले युवक ने देशी कट्टा हाथ मे लेकर गाँव के ही एक व्यक्ति के घर पहुंचकर जान लेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा हालांकि किसी को कुछ नहीं हुआ सभी बाल बाल बचे । गोली बारी की घटना में  बाल बाल बचे  पीड़ित ने मीरगंज थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है 


वहीं पीड़ित बरहकोना वार्ड नम्बर 04 निवासी राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बरहकोना वार्ड नम्बर 03  निवासी रौशन कुमार यादव देशी कट्टा हाथ मे लिए मेरे घर पहुंचकर जानलेवा हमला करते हुए मेरे ऊपर दो फायरिंग किया हालाँकि उस फायरिंग में मैं बाल बाल बच गया । गोली बारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठे हुए तो रौशन कुमार ने और दो हवाई फायरिंग किया जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उसे धर दबोचा उन्होंने बताया कि बीती रात्रि रौशन कुमार मेरे बेटे से मिलने आया था

जिसे मिलने से मना कर दिया था जिसके बाद रौशन ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी ,घटना का वीडियो  शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।इस सम्बंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि बरहकोना में गोली बारी की घटना हुई गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है । हथियार की तलाश की जा रही है । न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post