ओंकार सदाशिव उर्फ गिन्नी यादव का निधन नगर वासियों के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्य पार्षद

 

धमदाहा सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियाँ: नगर पंचायत धमदाहा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 13 निवासी समाजसेवी ओंकार सदाशिव उर्फ गिन्नी यादव का शनिवार की रात में निधन हो गया। मृत्यु उपरांत शोक व्यक्त करते हुए मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा कि गिन्नी बाबू का यूं छोड़कर चले जाना नगर पंचायत वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल स्वभाव और विचार के धनी इंसान थे। आगे कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई कामों को किया गया है


सुबह उनके मृत्यु की खबर मिलते ही समूचे धमदाहा में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल उनकी मृत्यु पश्चिम बंगाल से अपने घर लौटने के क्रम में हुई। रविवार को शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर धमदाहा पहुंचते ही एक झलक देखने को लेकर लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान सभी की आँखें नम थी। शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक सह समाजसेवी पंकज राय, पूर्व मुखिया टुनटुन झा, ब्रजेश कुमार ठाकुर, पूर्व सरपंच संदीप शर्मा, महेश्वरी मेहता, मनोज यादव, वेदानंद शर्मा, ऋषि कुमार सिंह आदि शामिल है।

Post a Comment

0 Comments