स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मुख्यालय में निकाली गई मार्च

 



सिटीहलचल न्यूज | धमदाहा 


मंगलवार को दोपहर में प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जन जागरूकता मार्च निकाला गया। कार्यक्रम को लेकर प्रभारी सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत वर्धन ने बताया कि मुख्यालय के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह मार्च निकाली गई है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना होगा। इससे बढ़ती हुई बीमारी को रोका जा सकता है। इस बार के थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के निमित्त यह अभियान निकाली गई है। पूरे नगर निकाय में इस बार पुरजोर रूप से इस कार्यक्रम को किया गया है।


इसमें आज धमदाहा नगर के प्रमुख प्रतिनिधिगण और कर्मीगण की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम को किया गया है। पब्लिक मार्च से पूर्व नगर के सफाई कर्मियों और कार्यालय कर्मियों को मुख्य पार्षद रानी देवी के हाथों कार्यालय के सभाकक्ष में टीशर्ट और कैप दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य पार्षद रानी देवी, उप मुख्य पार्षद मीना कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य विनय सिंह, नंदन कुमार, पार्षद विजय साह, पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू किस्कू, दयानंद ऋषि सहित कार्यालय के सभी कर्मीगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments