बैसा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। अनगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय बल के साथ अनगढ़ थाना की पुलिस ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन कर रही है। इस दौरान न्यायालय से जारी किए गए वारंट से संबंधित वारंटी की भी खोज की गई। मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।
लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन कर पुलिस लोगों को इस बात का विश्वास दिला रही है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिना डर व भय के खुलकर मतदान करें। निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च का कार्य लगातार चलता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया जा रहा है। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।
0 Comments