यूथ कांग्रेस का त्रिवेणीगंज में यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ों कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 



त्रिवेणीगंज(सुपौल) मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार की शाम बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी अमरदीप कुमार की उपस्थिति में यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार ने की। जिसमें दर्जनों की संख्या में युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी अमरदीप कुमार ने कहा कि हर बूथ पर युवा कांग्रेस कम से कम पांच यूथ को जोड़ने का काम करेगी।


जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इंडिया गठबंधन को ज़िताने का काम करेगी। कहा कि कांग्रेस में ही युवाओं को सही प्रतिनिधित्व मिलता है। आनेवाला समय कांग्रेस का है। इसलिए लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल यादव , कांग्रेस नेता विश्वनाथ सरार्फ,  महामंत्री सचिन कुमार, मंत्री विवेक केजरीवाल, अंकित झा ,शंकर यादव, मनोज कुमार ,अमन कुमार, अमित, अंकित कुमार आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments