कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
कुरसेला। प्रखंड के एनएच 31 नया चौक कृष्णा कॉम्प्लेक्स परिसर में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के नयी शाखा का उद्घाटन बैंक के पटना अंचल प्रबंधक एसएस दास एवं पुर्णियां मंडल प्रमुख संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों को बूके और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये अंचल प्रबंधक ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ कुरसेला में हुआ है
पीएनबी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए कृतसंकल्पित हैं। साथ ही यह शाखा सभी तकनीकि संसाधनों से लैस है। ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो सके। इसके लिए समुचित ध्यान भी रखा गया है। शाखा प्रबन्धक गौरव कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना है
उन्होंने उपस्थित लोगों को बैंक से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक पुर्णियां जिशान अहमद, जिला समन्वयक कटिहार पीएन मंडल, प्रबंधक सत्यम कुमार, आईटी अतुल कुमार मिश्रा के अलावे गणमान्य लोग व बैंक के ग्राहक उपस्थित थे।



Post a Comment