कोढ़ा/ शंभु कुमार
घटना के बिषय में बताया जाता है कि कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मुसापुर पंचायत के छोटी परमानंदपुर गांव के निवासी लालमोहन कुमार ऋषि के उम लगभग 10 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार अपने ही गांव के विद्यालय में पढ़ने गया हुआ था लौटते वक्त रास्ते में गुजरते वक्त बच्चे ने लालच में आकर महिनाथपुर पंचायत के बड़ी परमानंदपुर के किसान शंकर सिंह नामक खेत में एक खीड़ा तोर लिए खीड़ा तोरते हुए बच्चों को उक्त किसान ने देखने के बाद पुरी आवेश में आकर बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। बच्चे की मारपीट के कारण चीख पुकार से कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों के द्वारा उनके पिता को बच्चे को पिटाई की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिता संग अन्य परिजन ने अपने बेहोश परे पुत्र को इलाज हेतु कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।उनके पिता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरे बच्चे को किसान के द्वारा खीरा तोड़ने को लेकर उठा उठा कर पटक पटक कर बेहोश कर दिया गया था
उनको बेहोशी की अवस्था में इलाज कराने कोढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया हूं जहां पर उनका प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोढा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक के द्वारा उच्च चिकित्सा हेतु हायर स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है।



Post a Comment