भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियां : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवानीपुर इकाई के द्वारा अस्थायी कार्यालय कौटिल्य शिक्षण संस्थान परिसर में राष्ट्रीय छात्र दिवस एवं अभाविप के 75 वें स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। अभाविप के नगर अध्यक्ष कुमार सौंदर्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बादल भगत के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया।पुरा परिसर भारत माता की जय वंदे मातरम एबीवीपी जिंदाबाद जैसे नारों से गुंजायमान रहा। मौके पर कुमार सौंदर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज अपने संघर्ष के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही छात्र हित समाज हित और राष्ट्र हित मे कार्य करती आ रही है
चाहे कैंपसों में छात्रों को आ रही किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या हो या समाज और राष्ट्र पर आ रही कोई विपदा अभाविप के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के समस्याओं के निदान में लगी रहती है प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बादल भगत ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।अभाविप का उद्देश्य राष्ट्र पुनर्निर्माण करना है और यह उद्देश्य छात्रों को संस्कारित कर ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । अभाविप अपने स्थापना काल से ही अपने उद्देश्यों को लेकर वर्षभर अपने विभिन्न आयामों के माध्यम से छात्र हित समाज हित और राष्ट्र हित में गतिविधि चलाते रहता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि हमारा जीवन समाज के लिए इस देश के लिए कैसे काम आ सके इस पर विचार करना चाहिए
अभाविप एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, हमारा मुल ज्ञान, शील एकता है अभाविप अपने स्थापना काल से ही अनवरत राष्ट्रहित समाज हित और छात्र हित में कार्य करते आ रही है। समाज में देश में कैसी भी विपदा क्यों ना आए अभाविप के कार्यकर्ता हमेशा सबसे आदि मौजूद थे। आगे रहते है। छात्रों की हक की लड़ाई के साथ साथ समाज में फैले व्याप्त कुरीतियों के लिए भी अभाविप हमेशा औरों से अग्रणी रहा है। जहां देश अपने आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है तो अभाविप भी अपना 75 वर्ष पूरे कर चुका है। मौके पर अतिथि के रूप में शिक्षक सरवन सर मंटू सर पंकज सर पुनीत सर चंदन सर छात्र छात्रा



Post a Comment