Top News

अमौर अस्पताल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. बरकतुल्लाह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. बरकतुल्लाह ने कहा कि प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य का उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना एवं माता व नवजात की समुचित देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रखंड के सभी योग्य दंपति की सूची तैयार कर उसे पंजी पर अंकित करना है। इसके बाद आशा कार्यकर्ता प्रत्येक माह चिन्हित योग्य दंपति से मिलकर परिवार नियोजन कराने को लेकर उनसे विचार-विमर्श किया जाना है। योग्य दंपति द्वारा परिवार नियोजन कराने की सहमति एवं परिवार नियोजन कराने के तरीके अपनाने के उनके द्वारा सुझाव के अनुरूप परिवार नियोजन सुनिश्चित कराया जाएगा


उन्होंने कहा कि योग्य दंपति के संबंध में प्राप्त सारी जानकारी को रिकार्ड पंजी पर अंकित किया जाना है। योग्य दंपति में शामिल महिला के गर्भवती होने पर मोबाइल के माध्यम से उन्हें समय-समय पर टीकाकरण कराने की सूचना दी जाएगी।सर्वे नहीं करने वाले एवं पर कार्रवाई की जाएगी इस कार्य में कोताही बरतना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस महीने के 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आशा नहीं है ऐसे में परेशानियां हो रही है वहीं कुछ आशा दीदी पुरानी है

लेकिन फिर भी योग्य दंपति का सूची तैयार कराया जा रहा है लगभग सभी पंचायतों पर 80-90% हो चुका है जो शेष बचे हैं उसे भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई सभी एएनएम फेसिलेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरकतुल्लाह बीसीएम मुकेश कुमार बीएचएम सुधांशु शेखर झा अन्य सभी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post