डगरूआ/ वाजिद आलम
पूर्णियाँ: प्रखंड के नवनिर्मित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का बायसी विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय भवन बनने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है। क्षेत्र में प्लस टू उच्च विद्यालय के खुलने से स्थानीय छात्रों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इस मौके पर विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, बिजली सहित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रति कृतसंकल्पित है।खासकर बालिका शिक्षा के लिए सरकार लड़कियों को प्रोत्साहित कर उसे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर कर रही है
वही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त भवन निर्माण के ठीकेदार की मनमानी का पोल खोल दिया और विधायक के समक्ष लोगों ने कहा भवन निर्माण कार्य संतोष जनक पूर्ण नहीं किया गया है और मजदूरों का मजदूरी बकाया रखने आदि की शिकायत लोगों ने की। इस पर विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन ने ठिकेदार हिदायत देते हुए कहा कि जब तक मजदूर को बकाया राशि की भुकतान नहीं होता है और कार्य बरती गई अनियमितता को ठीक नहीं किया जाता है, तब तक कागज़ी प्रक्रिया नहीं की जाएगी
उक्त विद्यालय भवन का हैड ओभर पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों की सभी शिकायत के समाधान करने हेतु सख़्त निर्देश दिये गए । उदघाटन समारोह के मौके समाज सेवी संजय विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मसिकुर रहमान, सरपंच मजहरुल हक़, प्रदीप घोष, अशरफ आलम, मुस्ताक आलम, सैय्यद जावेद, हबीब,अजय कुमार, मो मुनोव्वर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।



Post a Comment