कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया पंचायत के मदरसा चौक पर हल्की बारिश में ही सड़क ने नदी का रूप ले लिया है।स्थानीय दुकानदार एवं ग्रामीणों ने बताया कि जब से इस जगह पर पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है सड़क डाउन के साथ नाला ऊंचा रहने की वजह से एवं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की बरसात में भी घुटने भर पानी जमा हो जाता है।
बगल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतलपुर एवं मदरसा रहने के कारण छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो छात्र-छात्राएं इस पानी में गिर पड़ते हैं जिससे उनका किताब एवं कपड़े गंदे हो जाते हैं। दुकानदारों को भी काफी नुकसान होता है क्योंकि सड़क में पानी जमा रहने के कारण ग्राहक दुकान पर जाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में ग्रामीणों सहित दुकानदारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या से निजात दिलाने हेतु आग्रह किया है


Post a Comment