कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत अंतर्गत चुर्लीघाट घाट कारी कोशी नदी पर पिछले वर्ष पुल निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। जिसका की विधिवत तरीके से उद्घाटन सांसद संतोष कुशवाहा के द्वारा किया गया था। कार्य प्रारंभ होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था कि अब पुल बन जाने के बाद रौतारा और राजवाड़ा सहित प्रखंड मुख्यालय आने जाने में आमजनों को सुविधाएं मिलेंगी ।उद्घाटन के बाद कार्य को प्रारंभ कर दिया गया था और कार्य तिर्व गति से हो रहा था
लेकिन भारी बारिश के कारण पिछले वर्ष चूरली घाट नदी में बाढ़ आ गई इसके बाद पुल निर्माण कार्य को रोक दिया गया था अब नदी का पानी का स्तर नीचे जाने के बाबजूद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है जिससे कि पुल निर्माण कार्य ठप होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय वार्ड सदस्य मुनीर उद्दीन, मु0 नौशाद, अबदूल सत्तार उप मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण रौतारा पुलिस गश्ती को भी हमारे क्षेत्र में आने में काफी विलम्ब लगती है साथ ही गश्ती की गाड़ी कभी कभार नजर आती है ।इस बात का शिकायत करने पर दुरी का बहाना पुलिस करती है। जिसके वजह से क्षेत्र में आए दिन घटना की संभावना बनी रहती है। रौतारा और राजवाड़ा पंचायत के लोगों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आना होता है । पुल निर्माण के शुभारंभ से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल था अब निर्माण कार्य की अंतिम तिथि पार करते ही जनप्रतिनिधियों आम जनों का माने तो पूर्ण पुल निर्माण का सपना अधर में लटका दिख रहा है। कार्य को 11-2 -2021 को प्रारंभ किया गया था वही कार्य समाप्ति 10-08 -2022 तक कर लेना था लेकिन अब तक रामसखी इंटरप्राइजेज प्राइजेस कंपनी के द्वारा पूर्ण पुल निर्माण कार्य समयावधि के अधिकतम सीमा पार करने से ऐसा लगता है कि संबंधित अधिकारी व ठेकेदार अपने कार्य के प्रति लापरवाह है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आसपास के आमजन जिला पदाधिकारी कटिहार से ठप पुल निर्माण कार्य को पूर्ण निर्माण करने की मांग कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द पुल निर्माण हो जाने से एंबुलेंस वाहन स्वास्थ्य सेवा से संबंधित , आकस्मिक किसी भी घटनाएं दुर्घटनाएं को लेकर प्रशासन की वाहन ससमय पहुंचकर आम जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य की रक्षा कर पाये।


Post a Comment