Top News

भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता 2 गिरफ्तार

मनीष कुमार / कटिहार

भाजपा नेता संजीव मिश्रा हत्या के मामले में पुलिस को प्रारंभिक सफलता मिल गया है, कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कुल 11 लोगों को इस मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया है और इसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है प्रारंभिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी से जुड़ा हुआ लग रहा है हालांकि पुलिस पॉलिटिकल हत्या


और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने भरोसा देते हुए कहा कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उधर घटना के बाद बड़े नेताओं का उनके घर तक पहुंचने का सिलसिला जारी हैं

पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर जल्द सभी आरोपियों के गिरफ्तारी का मांग किया हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने हत्या के पीछे पीएफआई कनेक्शन का भी आशंका जताते हुए प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post