पुरे सीमांचल की हक की लड़ी जा रही है लड़ाई:-अख्तरुल ईमान

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बैसा: अमौर विधानसभा सहित पुरे सीमांचल की हक की लड़ी जा रही है लड़ाई।उक्त बातें विधायक अख्तरुल ईमान ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एम एम जी एस वाई सड़क से रहमत नगर तक सड़क शिलान्यास के दौरान लोगों से कही।उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए वर्षों से प्रयास किया जा रहा था। जो अब साकार होते दिख रहा है।  इस सड़क के बन जाने से हजारों लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा। उन्होंने उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण समय सीमा के अंदर हो जाना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि चौतरफा विकास करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने  लोगों से कहा कि हम चुनावी मैदान  मेें जात - पात की  राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करने आए हैं।पुरे क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से हर-हाल में लैस किया जाएगा। जब तक सभी गांव को मुख्य पक्की सड़क तक जोड़ा नहीं जाएगा । तब तक पुर्ण विकास का सपना पुरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर मैं हर हाल में खड़ा उतरूंगा। तथा मैं हमेशा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। जिसमें जनता का हमें पुर्ण समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि आज अमौर विधानसभा क्षेत्र का चर्चा पुरे बिहार में हो रहा है। हम जब से विधायक बने हैं तब से अमौर विधानसभा क्षेत्र से भ्रष्टाचारी लगभग खत्म हो चुकी है। आज भ्रष्टाचारी लोग हमसे परेशान है। जबकि अच्छे लोग हमसे खुश है। पहले रौटा बाजार में भ्रष्टाचारी चरम पर था। आज मैंने रौटा बाजार से भ्रष्टाचारी को खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों का घर नदी कटाव की चपेट में आ चुका है। 


ऐसे लोगों को शीघ्र मुआवजा की राशि मिल जाएगी। इसके लिए विभागीय कार्यवाही लगभग पुरी हो चुकी है। वहीं उन्होंने समाजिक बुराइयों एवं कुरूतियों पर बोलते हुए कहा कि आज समाज में कई तरह की बुराईयां लगातार बढ़ रही है। दहेज की समस्या से बेटी वाले परेशान हैं। ऐसी बुराइयों को दुर करने के लिए स्वयं समाज के लोगों को जागरूक हो पड़ेगा। तथा ऐसी समाजिक कुरूतियों के खिलाफ लोगों को आवाज बुलंद करना होगा।  मौके पर विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, प्रखंड अध्यक्ष मास्टर शाहिद आलम, मो इजहार आलम, फरहान आलम,युवा प्रखंड महासचिव डा शहनवाज, मकसूद आलम, मो रागिब आसिम ,जावेद अख्तर, मो रमजान, मो तौकीर, पंचायत समिति सदस्य रेणु झा, ऐहरार आलम, मुखिया प्रतिनिधि ,मो आरिफ, मो अतीक , आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post