Top News

10 लीटर शराब के साथ महिला सहित 5 पियक्कड़ गिरफ्तार

 

कुरसेला /। मणिकांत रमन

कुरसेला। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर सहित पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के क्रम में कमलाकांही गांव से सुशिला देवी को दस लीटर देसी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया


जबकि मजदिया रेलवे ढाला के समीप से कमलाकांही निवासी श्रवण कुमार सहनी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह तीनघरिया रेलवे ढाला के निकट गांधी ग्राम बिन्दटोली निवासी अशोक महतो, तीनघरिया निवासी पंकज कुमार शर्मा तथा नया टोला

तीनघरिया निवासी आनंद कुमार एवं प्रवेश सहनी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी के मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कटिहार जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post