Top News

2 सगे भाई मिलकर पी रहे थे शराब हुए गिरफ्तार

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

बैसा: रौटा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर  रौटा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के निकट नशे की हालत में हुड़दंग करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।


 गिरफ्तार व्यक्ति में अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमलया गांव निवासी सुर्यकमल यादव के पुत्र अरूण कुमार यादव एवं वरूण कुमार यादव शामिल है। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों का ब्रेथ एन लाइजर मशीन से जांच की गई। 


जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उक्त दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post