Top News

13 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित 2 गिरफ्तार

डगरुआ/ वाजिद आलम

पूर्णियाँ: डगरुआ थाना क्षेत्र में शराबबंदी को अमलीजामा पहनाने के ले कर दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी के दौरान शराब की खेप के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।थाना अध्यक्ष नहीं बताया कि थाना क्षेत्र में शराब को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया


छापामारी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वीणा देवी उर्फ मनिया देवी उम्र 35 वर्ष पति जितेंद्र महाल्दार शौकीन लसनपुर वार्ड संख्या 8 के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ जबकि दूसरी और रंजीत ऋषि उम्र 28 वर्ष पिता अनूप लाल ऋषि वार्ड संख्या 4 भंवरा से 3 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है

जो नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है जबकि दोनों के पास से कुल 13 लीटर देसी शराब जप्त किया गया है। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post