Top News

कटिहार दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जनता दरबार लगा सुना लोगों की समस्या

 


मनीष कुमार/ कटिहार 

कटिहार दौरे पर पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कटिहार के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद का पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के कटिहार पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी - अपनी समस्या बताई, जिस पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश


दिए। मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष लखि प्रसाद महतो, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उर्फ बबलू, वीरेंद्र यादव, बबन झा, सौरभ मालाकार, सीमा झा, ललित चौधरी सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post