Top News

पत्नी के बदले में पति विद्यालय में संभाल रहे हैं जिम्मेदारी, डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

मनीष कुमार/कटिहार।

कटिहार में शिक्षा विभाग से अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। आजमनगर प्रखंड के  खुरियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहरपुर के प्रधानाध्यापिका मीनू खातून के जगह उनके पति मोहम्मद मिस्टर विद्यालय संचालन करते दिख रहे हैं।कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ दिख रहा है मोहम्मद मिस्टर विद्यालय में बैठकर विद्यालय के सरकारी रजिस्टर पलट रहे हैं


स्थानीय लोग भी इस बात की पुष्टि करते हुए महीनों से ऐसे ही विद्यालय संचालन होने की बात कर रहे हैं। जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मीनू खातून के पति मोहम्मद मिस्टर को जब इस बाबत पूछा गया है तो वह बेबाकी से सफाई देते हुए कहीं पर शिकायत की बात कह रहे हैं फिलहाल इस बात को सरकार ने गंभीरता से लिया है डिप्टी सीएम ने कहा कि यह विषय बेहद गंभीर है और वह जिला पदाधिकारी को इस बाबत जांच के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post