Top News

वज्रपात की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

डंडखोरा \ सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार :डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के मिलीक टोला वार्ड नंबर 5 में वज्रपात की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला ललिता देवी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता देवी संध्या 5 बजे अपने गाय को लाने के लिए खेत गई हुई थी, इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और वह वज्रपात की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई


वहीं इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो - रो कर बुरा हाल है। मृतका ललिता देवी अपने छोटे-छोटे नातियों के साथ घर में अकेली रहती थीं। हर दिन की  तरह शुक्रवार को भी गाय लाने के लिए वह घर से खेत की तरफ निकली थी, जहां वज्रपात की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार चौहान घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतका के परिवार के सदस्यों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post